ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट पर अब रात्रि में भी होगी विमानों...

Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट पर अब रात्रि में भी होगी विमानों की आवाजाही, इस महीने से मिलेगी सुविधा

Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए रास्ता साफ, जल संसाधन विभाग की एनओसी मिलने से कैट-2 लाइटिंग और अप्रोच लाइट का काम जल्द होगा पूरा। नए टर्मिनल और रनवे विस्तार से अंतरराष्ट्रीय उड़ान की भी उम्मीद बढ़ी..

17-Dec-2025 08:53 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 नवंबर 2020 में हुआ था और मिथिला क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह किसी बड़े तोहफे की तरह था। लेकिन असुविधा यह थी कि उद्घाटन के बाद से यहां केवल दिन में ही उड़ानें भरी जा रही थी। मगर अब नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द आने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। जल संसाधन विभाग की एनओसी मिलने के बाद रनवे पर कैट-2 लाइटिंग और अप्रोच लाइट्स का काम तेज हो गया है, इस काम के जनवरी 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे अब विंटर सीजन में भी रात्रि उड़ानें संभव हो सकेंगी।


इसकी मुख्य बाधा थी रिंग बांध की ऊंचाई, जिसके लिए एनओसी जरूरी थी। अब 350 मीटर बांध काटा जाएगा और 175 मीटर पर ऊंचाई कम की जाएगी। रनवे के चारों ओर 900 वर्ग मीटर में अप्रोच लाइटिंग लगाई जानी है, जिसमें से 300 वर्ग मीटर का काम पूरा हो चुका है। बाकी जनवरी तक खत्म होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पहले से रात्रि स्लॉट ले रखा है, इसलिए सुविधा शुरू होते ही फ्लाइट्स बढ़ सकती हैं।


इसके साथ ही रानीपुर में 54 एकड़ पर नया टर्मिनल बिल्डिंग बन रहा है, जिसमें आधुनिक वेटिंग एरिया, चेक-इन काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था होगी। एप्रन और टैक्सीवे विस्तार से एक साथ सात विमान पार्क हो सकेंगे। ये सुविधाएं पूरी होने पर दरभंगा से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की राह आसान हो जाएगी। मिथिला और उत्तर बिहार के यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के अलावा विदेशी डेस्टिनेशन तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।


यह विकास दरभंगा को क्षेत्रीय हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। कोहरे में फ्लाइट कैंसलेशन की समस्या कम होगी और साल भर उड़ानें नियमित रहेंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी और निर्माण एजेंसी अब तेजी से काम कर रही है, ताकि जनवरी तक सब कुछ अच्छे से पूरा हो जाए।