Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति
15-Apr-2025 01:18 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के दो प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, भागलपुर के दो कपल ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की तस्वीर के सामने शादी रचाई है। वहीं, कपल ने भीम राव अंबेडकर को साक्षी मानकर शादी रचाई है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की और लड़के दोनों ही बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की फोटो के सामने शादी रचा रहे हैं।
बता दें कि भागलपुर जिले के नवगछिया के मदुरापुर गांव की रहने वाली मुस्कान कुमारी ने सुपौल के रहने वाले सुनील कुमार के साथ शादी की है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनके बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि, घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार जिस लड़की से प्रेम करता था वो रिश्ते में उसकी मामी की बहन थी। इस कारण से घरवालों को यह शादी मंजूर नहीं थी।
वहीं, बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को सुनील सहरसा से भागलपुर पहुंचा था। इसके बाद वो मुस्कान को अपने साथ लेकर भागलपुर ही चला गया। इसके बाद बीते दिन सोमवार यानि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती के दिन दोनों ने नवगछिया के ही एक मंदिर में बाबा साहब को साक्षी मानकर शादी रचा ली है।
इया बाद सुनील और मुस्कान ने भवानीपुर मार्केट स्थित मां काली मंदिर में शादी रचाई है। इस अनूठी शादी की खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद इस कपल ने अब पूरी जिंदगी साथ रहने की कसम खाई है।