ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / bihar / Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय...

Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

Bihar News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के पटना दौरे के दौरान सदाकत आश्रम में लगे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए। आरोप संगठन के ही वरिष्ठ नेता के समर्थकों पर

14-Feb-2026 02:36 PM

By Viveka Nand

Bihar News: कांग्रेस पार्टी में सिरफुटौव्वल जारी है. एक नेता दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हैं. बैनर-पोस्टर फाड़े जा रहे हैं. आरोप विपक्षी दलों पर नहीं बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों पर ही लग रहे हैं. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी पटना पहुंचे तो उनके बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए. आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर लगे हैं.

वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी आज पटना पहुंचे हैं. इनके स्वागत में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए थे. सदाकत आस्रम के मुख्य द्वार पर भी स्वागत में बैनर-पोस्टर लगे थे. वरूण चौधरी पटना पहुंचे, इसके बाद बैठक को लेकर सदाकत आश्रम आए, लेकिन उनके स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर को फाड़ दिया गया. सदाकत आश्रम के मुख्य दरवाजे पर लगे पोस्टर फाड़े गए. आरोप भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बड़े नेता के समर्थको पर लग रहा है. बताया जा रहा है कि इस संगठन के बड़े नेता जो राष्ट्रीय स्तर के हैं, उनके लोगों ने ही भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर को फाड़ दिया. 

..तो अध्यक्षvs प्रभारी की है लड़ाई ?

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी सदाकत आश्रम में पार्टी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत दल के कई नेता मौजूद रहे. लेकिन जिस तरह से
वरूण चौधरी के स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर फाड़े गए, इसके बाद दल के अंदर ही चर्चा शुरू हो गई है, आखिर यह क्या हो रहा है? संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बैनर-पोस्टर फाड़ा जा रहा है और आरोप प्रभारी के समर्थकों पर लग रहा.