चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
18-Mar-2025 07:28 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक तरफ जहां सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी वहीं दूसरी ओर एडीजी कुंदन कृष्णन ने यह कहा कि अगर अपराधी कट्टा दिखाते हैं तो पुलिस भी सीधे गोली चलाएं। जिसका असर रोहतास में देखने को मिला। सोमवार की रात जब रोहतास में दो पक्ष भिड़े और कई राउंड फायरिंग हुई तो एसपी रौशन कुमार खुद एक्शन में आ गये। वे सिंघम स्टाइल में घटनास्थल पर पहुंच गए और खुद पिस्टल निकालकर दौड़ते नजर आए।
घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प तेज हो गई और गोलियां भी चलने लगीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची। मामला बिगड़ता देख रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद हालात कंट्रोल करने पहुंचे। हालात को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने खुद पिस्टल निकालकर हंगामा करने वालों को खदेड़ा।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को कुछ लोगों के पास से हथियार भी मिले हैं। एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस घटना के बाद पुलिस ने नगर निगम सासाराम की उप मेयर सत्यवंती देवी के आवास पर भी छापेमारी की। छापेमारी को लेकर सत्यवंती देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "पुलिस ने मेरे आवास से करीब 20 लाख रुपये और कुछ जमीन के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई पूरी तरह से मनमानी है। सत्यवंती देवी ने यह स्वीकार किया कि उनके पति चंद्रशेखर सिंह और जमीन कारोबारी बनारसी चौधरी के साथ विवाद हुआ था।