पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-Oct-2025 08:02 AM
By First Bihar
Bihar News: छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। ढाई महीने पहले उनके पिता की भी सड़क हादसे में जान गई थी। यह हादसा बुधवार को रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप हुआ।
मृतक की पहचान रिविलगंज के मुकरेड़ा गांव निवासी स्व. हरेकृष्ण प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न प्रसाद के रूप में हुई है। प्रद्युम्न अपनी पत्नी के मायके से मकरेड़ा लौट रहे थे, तभी सिवान की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे हेलमेट सहित उनका सिर कुचल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर रिविलगंज थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। विशेष रूप से यह दुखद है कि ढाई महीने पहले, 6 जून को प्रद्युम्न के पिता हरेकृष्ण प्रसाद की भी रिविलगंज के मेथवलिया उमधा गांव के पास फोरलेन पर एक मुर्गा लदे पिकअप वैन की टक्कर से मौत हो गई थी। हरेकृष्ण भारत गैस एजेंसी में वेंडर के रूप में काम करते थे।
रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह