ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट

Home / bihar / Bihar News: मुंबई और बिहार के बीच चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, हजारों यात्रियों...

Bihar News: मुंबई और बिहार के बीच चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, हजारों यात्रियों को बड़ी राहत

Bihar News: बिहार से मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। 8 नवंबर को छपरा से करेगी प्रस्थान, 10 नवंबर LTT से वापस आएगी बिहार। गोंडा-बस्ती-गोरखपुर रूट..

06-Nov-2025 01:44 PM

By First Bihar

Bihar News: भारतीय रेलवे ने मुंबई से बिहार आने और बिहार से मुंबई की यात्रा पर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक फेरे की पूरी तरह आरक्षित विशेष गाड़ी चलाने का फैसला किया है। गाड़ी नंबर 05089 छपरा से 8 नवंबर रात 10:45 बजे चलेगी और 10 नवंबर दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। फिर वापसी में 05090 LTT से 10 नवंबर दोपहर 2 बजे रवाना होकर 12 नवंबर तड़के 1:45 बजे छपरा आएगी।


यह गाड़ी यूपी के गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और लखनऊ के रास्ते चलेंगी। बीच में सीवान, देवरिया सदर, कानपुर सेंट्रल, झांसी, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक और कल्याण जैसे बड़े स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे जिनमें स्लीपर 5, सेकंड स्लीपर 4, थर्ड AC 6, थर्ड AC इकोनॉमी 2, सेकंड AC 2 और 2 जनरेटर कोच शामिल हैं।


8 नवंबर (छपरा से LTT)  

छपरा 22:45 → सीवान 23:55 → देवरिया सदर 01:10 → गोरखपुर 02:25 → बस्ती 03:37 → गोंडा 05:00 → गोमतीनगर 07:35 → बादशाहनगर 08:10 → ऐशबाग 08:55 → कानपुर सेंट्रल 10:55 → उरई 13:20 → झांसी 16:20 → बीना 19:35 → रानी कमलापति 22:25 → इटारसी 00:12 → खंडवा 02:42 → भुसावल 04:45 → नासिक रोड 08:15 → इगतपुरी 09:35 → कल्याण 11:08 → LTT 12:00 


10 नवंबर (LTT से छपरा)  

LTT 14:00 → कल्याण 14:45 → इगतपुरी 17:10 → नासिक रोड 17:42 → भुसावल 21:50 → खंडवा 00:40 → इटारसी 03:25 → रानी कमलापति 05:40 → बीना 07:45 → झांसी 09:55 → उरई 11:07 → कानपुर सेंट्रल 14:05 → ऐशबाग 15:45 → बादशाहनगर 16:12 → गोमतीनगर 16:55 → गोंडा 19:25 → बस्ती 20:45 → गोरखपुर 22:05 → देवरिया सदर 23:25 → सीवान 00:40 → छपरा 01:45


बुकिंग IRCTC वेबसाइट, ऐप या काउंटर से शुरू हो चुकी है। सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही ट्रेन में चढ़ने दिया जाएगा। स्टेशन पर भीड़ से बचने के लिए पहले से टिकट कटा लें। रेलवे ने साफ कहा है कि यह ट्रेन सिर्फ एक ट्रिप की ही है, इसलिए जल्दी बुकिंग कराएं।