ब्रेकिंग न्यूज़

पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द

Home / bihar / Bihar News: BPSC पेपर लीक केस: संजीव मुखिया गिरोह का सदस्य विपुल...

Bihar News: BPSC पेपर लीक केस: संजीव मुखिया गिरोह का सदस्य विपुल शर्मा गिरफ्तार...बड़े खुलासे

Bihar News: BPSC TRE-3 पेपर लीक मामले में EOU ने संजीव मुखिया गिरोह के सदस्य विपुल शर्मा को पटना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में STET हरियाणा व TRE-3 परीक्षा लीक के बड़े खुलासे।

06-Jan-2026 05:01 PM

By Viveka Nand

 Bihar News: आर्थिक अपराध इकाई ने संजीव मुखिया गिरोह के सदस्य विपुल शर्मा को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी पटना के गोला रोड से की गई है. विपुल औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के बिरई गांव का रहने वाला है. दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की टीआऱई-3 परीक्षा पेपर कांड की जांच आर्थिक अपराध इकाई द्वारा की जा रही है. इसमें अब तक कुल 289 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. बाकी बचे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है .

संजीव मुखिया गिरोह का सदस्य विपुल शर्मा ने पूछताछ में बताया है कि यह गिरोह प्रतियोगी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को झांसा देकर मोटी रकम वसूलता था. वह भी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने में शामिल रहा है. विपुल शर्मा वर्ष 2023 में संजीव मुखिया गिरोह द्वारा एसटीईटी हरियाणा का प्रश्न पत्र लीक करने में सहयोग किया था.

पूछताछ में यह भी बताया है कि गिरोह के कुछ सदस्यों के साथ वे फ्लाइट से दिल्ली गए, वहां से सड़क मार्ग से हरियाणा के सोनीपत में किसी रिसोर्ट में अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र का उत्तर रटवाया था. पूछताछ में इसने बताया है कि बीपीएससी टीआरई-3 परीक्षा के पहले यह संजीव मुखिया गिरोह से जुड़कर 15 अभ्यर्थियों को विंगर गाड़ी से हजारीबाग के कोहिनूर होटल लेकर गए थे. जहां 500 कैंडिडेट्स को लीक किए गए प्रश्न पत्र को रटवाने की व्यवस्था की गई थी.