ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / Bihar News: बिजली विभाग में मचा बवाल, 'महाप्रबंधक' ने सीनियर पर आरोप...

Bihar News: बिजली विभाग में मचा बवाल, 'महाप्रबंधक' ने सीनियर पर आरोप लगाकर दिया इस्तीफा, वजह क्या है...

Bihar News: ऊर्जा विभाग में चल रही उठापटक के बीच अब बिजली कंपनी के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने अपने सीनियर पर अनुचित आदेश देने का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले ईडी ने विभाग के पूर्व सचिव को गिरफ्तार किया था।

16-May-2025 11:35 AM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार के ऊर्जा विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कई माह पहले उर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई. इसके बाद वे हटाये गए. ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा. अब एक और विवाद सामने आ गया है. बिजली कंपनी में घमासान इस कदर मचा है कि अधिकारी अपने सीनियर पर आरोप लगाकर इस्तीफा दे रहे हैं.  

बिहार की बिजली कंपनी में घमासान मचा हुआ है. जूनियर अधिकार सीनियर पर आरोप लगाकर त्यागपत्र दे रहे हैं. बिजली कंपनी के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने पद से इस्तीफा कर दिया है इस संबंध में उन्होंने बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक को इस्तीफा पत्र भेजा है.

बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक को भेजे अपने इस्तीफा में महाप्रबंधक अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि कंपनी के बड़े अधिकारी ने उन्हें ऐसे आदेश दिया, जिसका अनुपालन करना अनुचित एवं अनैतिक है. ऐसे में प्रबंध निदेशक के अनुचित एवं अनैतिक आदेश के वे दबाव में हैं. अनिल कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि वे 14 मई की संध्या से पद त्याग कर रहे हैं. 

जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार जिन्होंने इस्तीफा दिया है, वे सेवानिवृत अधिकारी हैं. बिजली कंपनी ने उन्हें संविदा पर रखा था. संविदा की अवधि मात्र तीन महीने बची हुई है, अब अपने सीनियर पर आरोप लगाकर इस्तीफा दिया है.