Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा
24-Mar-2025 07:23 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा के कई विधायक अंदर ही अंदर नाराज हैं. अब उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की जा रही है. मंत्री नहीं बनने से नाराज एक विधायक का दर्द झलका था.अब उन्हें विधानसभा में सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा के दो विधायकों को यह दायित्व दिया गया है.
बिहार बीजेपी के दो विधायकों को विधानसभा के अंदर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. दोनों विधायकों को सत्तारूढ़ दल के सचेतक के रूप में मनोनीत किया गया है. इस संबंध में बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह ने संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है .
विधानसभा सचिव के पत्र में कहा गया है की मुख्यमंत्री सह नेता सदन ने सत्तारूढ़ दल के विधायक अरुण शंकर प्रसाद और कुमार शैलेंद्र को सचेतक मनोनीत करने की सूचना दी है. इस आलोक में इन दोनों विधायकों को सचेतक के पद पर मनोनीत करने की मान्यता दी गई है. ऐसे में बिहार विधान मंडल नेता विरोधी दल, संसदीय सचिव ,सचेतक और सदन नेता नियमावली के तहत अधिसूचना निर्गत किया जाए.