ब्रेकिंग न्यूज़

KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान

Home / bihar / Bihar News: बिहार में RJD और BJP समर्थकों के बीच मारपीट, 5 घायल

Bihar News: बिहार में RJD और BJP समर्थकों के बीच मारपीट, 5 घायल

Bihar News: भोजपुर मिश्रौली में राजद समर्थकों और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट, 5 लोगों के घायल होने की सूचना। राहुल तिवारी ने लगाया साजिश का आरोप, पुलिस जांच जारी..

03-Nov-2025 09:03 AM

By First Bihar

Bihar News: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में रविवार रात को एक छोटी सी बात ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। राजद विधायक और प्रत्याशी राहुल तिवारी के जनसंपर्क के दौरान मां काली मंदिर के पास मंदिर की लाइट बंद करने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने राजद समर्थकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस झड़प में करीब 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बिहिया पीएचसी में भर्ती कराया है।


घायलों में एक का सिर फट गया है और गर्दन से सोने का लॉकेट भी छीन लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें विधायक राहुल तिवारी अपनी गाड़ी में बैठे पूरी घटना देखते रह गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और गांव में कैंप कर रही है।


इस घटना की शुरुआत तब हुई जब राहुल तिवारी अपने दलित समर्थकों से मिलने मिश्रौली गांव पहुंचे। वे जनसंपर्क के दौरान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। मंदिर के पास कुछ लोग बैठे थे और लाइट बंद कर दी थी। एक समर्थक चितरंजन लाइट जलाने गया तो गाली-गलौज शुरू हो गई। घायल कृष्ण कुमार राम ने बताया, "मैं मंदिर के पास खड़ा था। अचानक कई अज्ञात आ धमके। मंदिर की लाइट बंद थी, मैंने जलाने की कोशिश की तो मुझे जाति सूचक शब्द कहे। मेरी मां-बहन की बेइज्जती की। फिर लाठियां और हथियार चले। मेरा सिर फट गया और लॉकेट छीन लिया गया। स्थानीय लोगों ने बचाया वरना जान चली जाती।" राहुल तिवारी ने कहा, "मैं मारपीट करने वालों को समझा रहा था लेकिन तभी पीछे से 8-10 लोगों ने हमला कर दिया। BJP समर्थित लोग सोची-समझी साजिश के तहत मेरे समर्थकों को निशाना बना रहे हैं।"


वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट विधायक के सामने हो रही है। सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल स्थिति काबू में कर ली गई लेकिन एहतियातन गांव में पुलिस कैंप कर रही है। बिहिया थानाध्यक्ष ने कहा, "एक पक्ष का आवेदन आया है। वीडियो और गवाहों से जांच कर कार्रवाई होगी। शांति बनी हुई है।" राजद ने थाने में लिखित शिकायत दी है। BJP ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इलाके में तनाव है।