प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
07-Dec-2025 10:39 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में फिर से NDA सरकार बनने के बाद सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की कवायद एक और बार तेज हो गई है। अब भागलपुर जिले को एक नई फोरलेन सड़क का तोहफा मिलने वाला है जो बिहार को झारखंड से सीधे जोड़ेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसके लिए कुल 1863 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह सड़क दो चरणों में बनेगी, पहले चरण में भागलपुर के अलीगंज बाईपास से राजौन होते हुए ढाका मोड़ तक निर्माण होगा और दूसरे चरण में ढाका मोड़ से भलजोर तक का खंड तैयार किया जाएगा। इससे यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
इस परियोजना की शुरुआत के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। विभाग ने डीपीआर केंद्रीय मंत्रालय को सौंप दिया है और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कई जगहों पर सरकारी जमीन उपलब्ध है, जबकि निजी भूमि के मालिकों से बातचीत चल रही है। एक बार अधिग्रहण पूरा होते ही नए साल से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। सड़क पर कुल 12 बस स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, दो मीटर चौड़े डिवाइडर, दो-दो मीटर के शोल्डर और एक-एक मीटर के फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा 45 पुल-पुलिया और कवर्टेड स्ट्रक्चर भी तैयार होंगे। साथ ही बौसी के पास टोल प्लाजा का निर्माण भी प्रस्तावित है।
यह फोरलेन सड़क बनने से भागलपुर से बासुकीनाथ तक की यात्रा आसान हो जाएगी। वर्तमान में चार घंटे लगने वाला सफर घटकर तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। अलीगंज बाईपास से जगदीशपुर के पास लगने वाला जाम भी खत्म हो जाएगा, क्योंकि बाईपास का उपयोग बढ़ेगा। स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे जो अब जाकर साकार होने वाली है। इससे माल ढुलाई और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। जमीन अधिग्रहण में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है। यह सड़क भागलपुर को हंसडीहा से तो जोड़ेगी ही साथ में पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नया आयाम भी देगी। उम्मीद है कि जल्द ही इसके निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा और समय रहते इसे पूरा भी कर लिया जाएगा।