ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट

Home / bihar / Bihar News: बाढ़ पीड़ितों के कम्युनिटी किचन में बड़ी लापरवाही, सब्जी में मिला...

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों के कम्युनिटी किचन में बड़ी लापरवाही, सब्जी में मिला मरा हुआ गिरगिट; एक व्यक्ति बेहोश

Bihar News: बेगूसराय के बलिया प्रखंड में कम्युनिटी किचन में सब्जी में मरा गिरगिट मिलने से हड़कंप। एक व्यक्ति बेहोश, बलिया पीएचसी में भर्ती। प्रशासन ने खराब खाना हटवाया..

11-Aug-2025 08:30 AM

By First Bihar

Bihar News: बेगूसराय के बलिया प्रखंड के शादीपुर बांध पर संचालित कम्युनिटी किचन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। ताजपुर पंचायत के सैदपुर गांव निवासी श्रवण कुमार के पुत्र राजू कुमार को खाने के दौरान सब्जी में मरा हुआ गिरगिट मिला, जिसके कुछ ही देर बाद वह अचानक बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।


सब्जी में गिरगिट मिलने की घटना से किचन में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाना खा रहे अन्य बाढ़ पीड़ितों में भी आक्रोश और भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बलिया सर्कल ऑफिसर (सीओ) रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों से बातचीत के आधार पर मामला साइकोलॉजिकल रिएक्शन प्रतीत होता है। सावधानी के तौर पर खराब सब्जी को फेंक दिया गया और नया खाना बनवाकर किचन को पुनः शुरू किया गया।


news image


गौरतलब है कि बेगूसराय के आठ प्रखंडों में बाढ़ का कहर जारी है और जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न स्थानों पर कम्युनिटी किचन शुरू किए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन से किचन में साफ-सफाई और गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देने की मांग उठ रही है।


रिपोर्टर: हरेराम दास