Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
12-Dec-2025 08:16 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना से मुंबई की लंबी यात्रा करने वालों को रेलवे ने बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे से पटना-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव मांगा है। दानापुर और डीडीयू मंडलों ने टाइम टेबल और रूट प्लानिंग पर काम तेज कर दिया गया है। अगले 10 दिनों में टाइम टेबल फाइनल हो सकता है। यह ट्रेन स्लीपर क्लास में ज्यादा सीटें देगी, जिससे कन्फर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा।
वर्तमान में पटना से मुंबई के लिए पाटलिपुत्र एलटीटी, पटना-एलटीटी और हमसफर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चलती हैं लेकिन त्योहारों और छुट्टियों में सीटें महीनों पहले भर जाती हैं। नई अमृत भारत एक्सप्रेस से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। यह ट्रेन बिना एसी का मॉडल होगी, लेकिन हाई-रिजॉल्यूशन CCTV, बेहतर बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा फीचर्स से लैस होगी। सप्ताह में दो से तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन लखनऊ, दरभंगा और गोरखपुर रूट की भीड़ को भी कम करेगी।
रेलवे के सूत्रों के अनुसार ECR ने रूट पर स्टॉपेज और समय का अध्ययन शुरू कर दिया है। पटना से मुंबई की दूरी करीब 1700 किलोमीटर है जो 30-32 घंटे में तय होगी। अमृत भारत ट्रेनें सुपरफास्ट श्रेणी की हैं और आम यात्रियों के लिए किफायती और आरामदायक हैं। हाल ही में पटना-दिल्ली अमृत भारत को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद मुंबई रूट को प्राथमिकता दी गई। रेलवे बोर्ड आने वाले महीनों में 26 और अमृत भारत ट्रेनें लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
यह नई ट्रेन पटना-मुंबई यात्रा में क्रांति लाएगी। यात्रियों को कम किराए में स्लीपर सीटें मिलेंगी और यात्रा समयबद्ध रहेगी। टिकट बुकिंग IRCTC पर उपलब्ध होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वेटिंग टिकट से बचें और नई ट्रेन का इंतजार करें। यह कदम बिहार के लाखों यात्रियों को सुगमता देगा।