प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
10-Dec-2025 08:07 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के लोगों को जल्द ही परिवहन के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने वाली है। परिवहन विभाग ने राज्य के अंदर और बाहर कुल 1675 नए बस रूट को शुरू करने का फैसला किया है। इसमें 900 से ज्यादा रूट बिहार के ग्रामीण इलाकों को शहरों से जोड़ेंगे, जबकि 775 रूट दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान तक सीधी कनेक्टिविटी देंगे। अभी तक बिहार से दिल्ली तक सरकारी या PPP मोड में कोई सीधी बस सेवा नहीं थी, लेकिन अब यह कमी दूर होने जा रही है। ये सभी सेवाएं लोक-निजी भागीदारी मॉडल में चलाई जाएंगी।
विभाग ने पुराने रूटों पर बची रिक्तियों को भरने के साथ-साथ नए रूटों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही ऑपरेटरों से आवेदन मांगे जाएंगे। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों के लोगों को शहरों तक आसान पहुंच देना और बिहार से बाहर जाने वालों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है। इससे यात्रा सुगम होगी और निजी बस मालिकों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा।
सुरक्षा के लिहाज से एक और सख्त कदम उठाया गया है। 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली बसों में दो ड्राइवर रखना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले भी यह नियम था, लेकिन ज्यादातर ऑपरेटर इसका पालन नहीं करते थे। अब विभाग ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वाली बसों का परमिट तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। पिछले चार महीनों में 30 से ज्यादा बसों पर कार्रवाई हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार ड्राइविंग से ड्राइवर थक जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। दो ड्राइवर होने से यह जोखिम काफी हद तक कम हो जाएगा।
यह कदम बिहार में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में बड़ा सुधार है। नए रूट शुरू होने से यात्रियों को सस्ता और आरामदायक विकल्प मिलेगा, जबकि दो ड्राइवर नियम से जानलेवा हादसों पर अंकुश लगेगा। विभाग ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को सख्ती से निर्देश लागू करने को कहा है। आने वाले दिनों में बिहार की सड़कों पर बसों की संख्या और गुणवत्ता में बड़ा बदलाव दिखेगा।