ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Home / bihar / बिहार ने तैयार किया कोरोना के खिलाफ लड़ाई का सबसे बड़ा 'हथियार', अब...

बिहार ने तैयार किया कोरोना के खिलाफ लड़ाई का सबसे बड़ा 'हथियार', अब 'जंग' जीतने की बारी

31-Mar-2020 02:42 PM

PATNA: बिहार कोरोना को भगा कर ही दम लेगा। हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहें। बिहार ने कोरोना से लड़ाई की ठान ली है। बिहार में दनादन मास्क तैयार किए जा रहे हैं। काफी कम समय में एक लाख मास्क तैयार कर लिए गये हैं और अगले सवा लाख का आर्डर भी मिल गया है। कोरोना के खिलाफ 'जंग' में प्रारंभिक तौर पर सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ है।


कहते हैं न कि 'कौन कहता है कि आसमां में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों' कुछ इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है, बिहार की जीविका दीदियों ने। कोरोना के खिलाफ जंग में वे कूद पड़ी हैं। कोरोना को दूर भगाने वाले हथियार को दीदियां दिन-रात एक कर तैयार कर रही हैं। कोरोना की लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार प्रारंभिक तौर पर उससे दूर रखने वाला लाखों मास्क उन्होनें तैयार कर दिया है। जीविका दीदियों की मेहनत रंग लायी है, उन्हें और भी आर्डर मिले हैं। जमुई जिला ने एक लाख मास्क बनाने का आर्डर दिया है तो औरंगाबाद से बाइस हजार मास्क का आर्डर है। 


कोरोना आपदा से निपटने के लिए बिहार के 806 जीविका समूहों ने एक लाख मास्क तैयार किया है। सभी जिलों में मास्क बनाए जा रहे हैं। सुपौल जिला में सर्वाधिक 250 समूह मास्क तैयार करने में जुटे हैं। वैशाली में 60, दरभंगा और जहानाबाद में 42, सारण में 36 और कैमूर, कटिहार और पूर्णिया में 30 समूहों ने मास्क बनाए हैं।


ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार इस बाबत कहते हैं कि मास्क की कालाबाजारी और ऊंचे दाम में बेचे जाने की सूचना के बाद विभाग ने संज्ञान लिया और सीएम नीतीश कुमार की हिदायत के बाद जीविका समूहों को इस काम में लगाया गया है। उन्होनें कहा कि कुछ जिलो में बीच में कच्चे माल की कमी की वजह से काम रूक गया था लेकिन कुल मिलाकर अच्छा रिजल्ट सामने आया है। लगातार काम कर के उन्होनें मास्क तैयार किया है जिससे कोरोना के खिलाफ आगे की लड़ाई लड़ी जा सकेगी।