ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / Bihar News : जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने विरोध...

Bihar News : जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने विरोध में किया चक्का जाम

Bihar News : मृत युवक पेशे से जमीन की खरीद-बिक्री का काम किया करता था, कुएं से शव बरामद करने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है.

18-Mar-2025 02:25 PM

By RAJKUMAR

Bihar News : नालंदा जिले के नई पोखर इलाके से मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया है। मृतक की पहचान स्वर्गीय विजय सिंह के पुत्र नीरज कुमार उर्फ झुन्नू के रूप में हुई है, जो पेशे से जमीन की खरीद-बिक्री का काम किया करता था।


इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और आक्रोश में आकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।


बताते चलें कि शव की स्थिति देखकर भीड़ और ही ज्यादा उग्र हो गई, जिसके बाद लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। कुएं के पास से खून के छींटे और एक कारतूस बरामद किया गया है।


जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और साक्ष्य इकट्ठा करने में जुट गई। हत्या के पीछे जमीन के कारोबार से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है।


फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस की टीम हालात को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर डटी हुई है। वहीं नालंदा के एसपी भारत सोनी ने बताया है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी जो भी है उसे बख्शा नहीं जाएगा।