ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / bihar / बिहार : नदी में डूबे 4 बच्चे, 2 को ग्रामीणों ने निकाला, 2...

बिहार : नदी में डूबे 4 बच्चे, 2 को ग्रामीणों ने निकाला, 2 अब भी लापता

26-Aug-2022 01:28 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल जिले से आ रही है, जहां सतगंडी नदी में 4 बच्चे डूब गए। इनमें दो बच्चों को ग्रामीणों ने निकाल लिया, जबकि दो अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। नदी की तेज धारा के कारण चारों बच्चे डूब गए। सभी बच्चे नदी के किनारे ही खेल रहे थे। अचानक तेज़ उफान ने बच्चों को डूबा दिया। 



घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया चटगांव के वार्ड नंबर 12 की है। यहां सतगंडी नदी में 4 बच्चे डूब गए, जिसमें दो बच्चों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला औऱ ईलाज के लिए त्रिवेणीगंज स्थित रेफरल अस्पताल भेज दिया। नदी की तेज धारा में लापता दो बच्चों की तलाश की जा रही है। घटना के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि सभी बच्चे नदी किनारे कम पानी मे खेल रहे थे। अचानक वे नदी की तेज धारा में डूब गए। 



वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह औऱ त्रिवेणीगंज राजस्व अधिकारी सदी राउफ दोनो दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे औऱ इसकी सूचना NDRF दी। फिलहाल उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। लक्ष्मीनिया चटगांव वार्ड नम्बर 12 स्थित सतगंडी नदी में 4 बच्चे डूब गए हैं। ग्रामीणों द्वारा डूबे दो बच्चे त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के चटगाँव वार्ड तेरह के रहने वाले दिलीप यादव के 8 साल के बेटे गुड्डू कुमार औऱ अनिल यादव का 9 साल का बेटाअंकित कुमार को नदी से बाहर निकाला गया है। उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए भेजा गया है। 



नदी में डूबे दो बच्चे लक्ष्मीनिया चटगांव वार्ड नंबर 13 के रहने वाले अनिल यादव के 7 साल के बेटे अंश राज औऱ 10 साल की बेटी सपना कुमारी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दोनो लापता बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल ग्रामीण स्तर पर लापता डूबे दोनों बच्चे की तलाश की जा रही है।