पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
28-Jul-2025 07:07 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत धपरी गांव के पूरवारी बहियार में खेत के अड्डा (सीमा) कटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग, जिसमें महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। सभी घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, घटना धपरी गांव की है, जहां गांव के ही संजय यादव और वृद्धावन कुमार अपने-अपने खेत में धान की रोपनी की तैयारी कर रहे थे। दोनों की जमीनें अलग-अलग हैं, लेकिन कथित रूप से संजय यादव द्वारा दो दिन पूर्व ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान वृद्धावन कुमार के खेत की अड्डा (सीमारेखा) कट गई थी। उस दिन भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर शांत करा दिया था।
रविवार को जब दोनों परिवार खेत में रोपनी करने पहुंचे, तो दो दिन पहले की बात को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। जैसे ही झगड़े की खबर दोनों पक्षों के परिवारवालों तक पहुँची, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और खंती से हमला करना शुरू कर दिया।
इस हिंसक झड़प में वृद्धावन कुमार और उनके चार भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं सभी के सिर फट गए। वहीं, संजय यादव, उनकी पत्नी अनिता देवी सहित दूसरे पक्ष के कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को अंदरूनी चोटें और हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई है। इस दौरान झगड़ा शांत कराने पहुँचे भोला यादव भी चोटिल हो गए। इसके अलावा दोनों पक्षों के कई अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पहला पक्ष का सदस्य हरिशंकर यादव ने बताया कि "हम लोग अपने खेत में चुपचाप रोपनी कर रहे थे। दो दिन पहले जो बात हुई थी, हम उसे भूल गए थे, लेकिन उधर से लोग आकर फिर से झगड़ा शुरू कर दिए। हम पर हमला किया गया, जिससे हमारे घर के कई लोग घायल हो गए। हम न्याय चाहते हैं।" प्रशासन ने ग्रामीणों से संयम बरतने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
रिपोर्ट- इम्तियाज खान