Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
17-Jun-2025 01:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Mansoon Update: भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को लिए अच्छी खबर है। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद शेखर ने जानकारी दी कि मंगलवार को मानसून पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते राज्य में प्रवेश कर चुका है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आगामी 20 जून तक बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इस बार मानसून सामान्य रहेगा, लेकिन सामान्य से अधिक बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं। पटना सहित 28 जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मानसून के असर से राज्य के कुछ जिलों में सोमवार से ही बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनो के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने पटना, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिले के कुछ स्थानों पर अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह बारिश के दौरान सतर्कता बरतें। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।