पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
16-Nov-2022 07:24 AM
PATNA : बिहार में ठंड की धमाकेदार एंट्री हो गई है। राज्य के अंदर पारा तेजी के साथ नीचे लुढ़का है। पछुआ और उत्तर पछुआ हवा की वजह से राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में ठंड बढ़ी है। बिहार के 22 जिलों का तापमान तेजी से नीचे आया है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है की न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर रहने से लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं।
मंगलवार को राजधानी पटना के अधिकतम और यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री जबकि अधिकतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को 22 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जिससे ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी है। बांका जिला 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। इसके अलावा सीवान, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सीतामढ़ी, वैशाली, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, सबौर, बांका, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
तापमान गिरने के वजह से पटना के स्कूलों में टाइम टेबल भी बदला है। कार्मेल हाईस्कूल प्रशासन ने मंगलवार को सभी अभिभावकों को संदेश देकर स्कूल समय में बदलाव की जानकारी दी। केजी वन और केजी टू की कक्षाएं सुबह 8.20 से चलेंगी। वहीं कक्षा एक से 12वीं तक 7.45 से कक्षाएं संचालित होंगी। वहीं एक से पांचवी तक 1.45 बजे और छठी से 12वीं तक दो बजे छुट्टी होगी। वहीं केंद्रीय विद्यालय में भी अब सुबह 7.30 बजे से कक्षाएं चलेंगी। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में बुधवार को 1.30 बजे छुट्टी होगी।