मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
13-Jul-2021 07:03 AM
PATNA : बिहार में सरकारी सेवकों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकारी कर्मियों को जून महीने का पूरा वेतन दिया जाएगा। ऐसे कर्मचारी जो लॉकडाउन के दौरान दफ्तर में हाजिरी ना बना पाए उन्हें सरकार जून महीने का पूरा वेतन देगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों को इसके लिए दिशानिर्देश से जारी कर दिया है। आपको बता दें कि जून महीने में सरकारी दफ्तर 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खुल रहे थे।
सरकार के इस आदेश का फायदा ना केवल नियमित कर्मियों को मिलेगा बल्कि संविदा पर कार्यरत और एजेंसी के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारी भी इससे दायरे में आएंगे। वित्त विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलों के डीएम और कोषागार पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। 15 जून से लेकर 6 जुलाई के बीच सरकारी कार्यालय 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खोलने का फैसला किया गया था। इसके पहले बिहार में पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति थी।
सरकार की तरफ से वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जो आदेश जारी किया है उसमें कहा गया है कि कोरोना के कारण बिहार में लगे लॉकडाउन की स्थिति में नियमित, संविदा और एजेंसी के माध्यम से काम करने वाले कर्मियों को जून 2021 के वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने मार्च,अप्रैल और जुलाई 2020 में लिए गए फैसले को आधार माना है। आपको बता दें कि बीते साल भी कोरोना की पहली लहर के दौरान राज्यकर्मियों को सरकार ने पूरा वेतन दिया था।