Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
30-Mar-2022 07:56 AM
PATNA : अगर आप भी सड़क मार्ग से लंबा सफर करते हैं तो बिहार में एनएच का इस्तेमाल करना आपके लिए अब पहले से ज्यादा महंगा होगा. बिहार में अब एनएच 57 पर टोल टैक्स बढ़ने वाला है. मुजफ्फरपुर और पूर्णिया को जोड़ने वाले इस पर 1 अप्रैल से गाड़ियों का दौड़ना महंगा हो जाएगा. होलसेल प्राइस इंडेक्स में 12 फ़ीसदी के इजाफे के बाद एनएचएआई ने 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा पर 8 से 11 फीसदी तक के टोल टैक्स में इजाफा करने का फैसला किया है.
एनएच 57 पर 10 फीसदी टोल टैक्स बढ़ाया गया जाएगा. मुजफ्फरपुर के मैठी स्थित टोल प्लाजा सहित पूर्णिया तक पहुंचने में चारों टोल प्लाजा पर 8.33 से लेकर 10.32 फीसदी तक टोल टोक्स में वृद्धि हुई है. एनएचएआई दरभंगा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सूरज प्रकाश ने मंगलवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. मैठी टोल प्लाजा पर फिलहाल, सिंगल जर्नी के लिए चार चक्के के हल्के वाहन के लिए 120 रुपए टोल टैक्स लिए जा रहे हैं.
24 घंटे के अंदर मैठी टोल प्लाजा पर डबल जर्नी के लिए 215 रुपए वसूले जाएंगे. वहीं जिले में निबंधित व्यवसायिक वाहन के सिंगल जर्नी के लिए 50 फीसदी अर्थात 65 रुपए लिए जाएंगे।. जबकि, एक माह में 50 बार सिंगल जर्केनी लिए हल्के वाहन से 4405 रुपए लिए जाएंगे.
इसके साथ ही सभी टोल प्लाजा के 20 किमी परिधि में निबंधित गैर व्यावसायिक वाहनों से प्रतिमाह 315 रुपए लिए जाएंगे. दूसरी ओर मुजफ्फरपुर बरौनी एनएच के महंथ मनियारी टोल प्लाजा पर भी टोल वसूली के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. पिछले साल भी अप्रैल महीने में एनएचएआई ने टोल टैक्स में इजाफा किया था. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले ही कह चुके हैं कि अगर आप अच्छी सड़कों पर चलना चाहते हैं तो आपको टोल देना होगा. गडकरी ने पिछले दिनों संसद में कहा था कि अच्छी सड़कों पर गाड़ियां अच्छी माइलेज देती है और इससे पेट्रोल की खपत से बचत होती है और यही बचत का थोड़ा हिस्सा सरकार टोल के तौर पर लेना चाहती है.