ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / bihar / बिहार में नई गाइडलाइन जारी: स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे, पढ़िए पूरी डिटेल

बिहार में नई गाइडलाइन जारी: स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे, पढ़िए पूरी डिटेल

15-Jun-2021 12:05 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ अनलॉक 2 की घोषणा हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में अब कोरोना की स्थिति को देखते हुए नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा. हालांकि, नाईट कर्फ्यू के समय में ढील देते हुए 7 बजे की बजाय रात 8 बजे से लागू होगा जो सुबह 5 बजे तक चलेगा. बिहार सरकार की ओर से नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. 


बिहार सरकार द्वारा जारी सारे आदेश 16 से 22 जून तक के लिए है. कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. परिवहन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. पार्क और स्कूल को खोलने का निर्णय नहीं लिया गया है. यानी अभी स्कूल-कॉलेज और मॉल बंद रहेंगे. 


बिहार में अनलॉक 2 की प्रक्रिया में अब शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी. सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी दुकानें अब एकदिन बीच कर खोली जा सकती हैं. संबंधित जिले के डीएम इस संबंध में आदेश जारी करेंगे कि कौन सी दुकानें किस दिन खुलेंगी. सरकार ने कहा है कि शाम 8:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. इसके अलावा सरकार ने सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ निजी कार्यालयों को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया है.


अनलॉक-2 में भी में रेल-हवाई सफर के लिए जा सकेंगे. आवश्यक कार्यों में शामिल सेवाओं के कर्मी निजी वाहनों से जा सकेंगे. स्वास्थ्य सेवा से जुड़े वाहन चल सकेंगे. आवश्यक सेवा से जुड़े सरकारी वाहन चलेंगे. वैसे वाहन जिन्हें जिला प्रशासन से पास प्राप्त है, इंटर स्टेट यात्रा करने वाले वाहन आ-जा सकेंगे. शादी समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध में पाबंदी जारी रहेगी. पहले की तरह बारात, जुलूस और DJ नहीं रहेंगे. 3 दिन पहले नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी. अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी संख्या को नहीं बढ़ाया गया है.


news image

news image

news image

news image