ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / तोंद वाले पुलिसकर्मियों को स्मार्ट बनाने की कवायद, मोटापा घटाने पर मिलेगा इनाम

तोंद वाले पुलिसकर्मियों को स्मार्ट बनाने की कवायद, मोटापा घटाने पर मिलेगा इनाम

28-Jun-2021 07:59 AM

PATNA : नीतीश सरकार स्मार्ट पुलिसिंग का दावा करती है लेकिन इसके लिए शायद पुलिसकर्मियों का स्मार्ट दिखना भी जरूरी है। यही वजह है कि अब बिहार पुलिस ने अपने कर्मियों को फिट बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। बेडौल हो रहे पुलिसकर्मियों को वजन घटाने के लिए अब मुहिम चलाने की तैयारी है। अब मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मियों को वजन घटाने पर इनाम मिलेगा। 


बिहार पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए एक आदेश भी जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बेडौल हो रहे पुलिसकर्मियों के बीच वजन घटाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाए। जिसका वजन घटेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। सभी जिलों के एसपी को इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिसकर्मियों का फिट रहना बहुत जरूरी है। शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्षम पुलिसकर्मी अच्छे तरीके से ड्यूटी कर सकते हैं और उनका प्रभाव भी आम लोगों पर बढ़िया पड़ता है। पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है। 


पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिलों में सभी एसडीपीओ, सर्किल ऑफिसर, थानाध्यक्ष और ओपी प्रभारियों को कहा गया है कि वह अपने अंदर आने वाले ऐसे पुलिसकर्मियों जिनका वजन ऊंचाई से अधिक है उनके लिए वजन घटाने की प्रतियोगिता आयोजित करें। कई जिलों में अब इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र में नाम और वजन दर्ज कराने को कहा गया है जिनका रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा उन पुलिसकर्मियों को अपना वजन घटाने की शुरुआत उसी दिन से करनी होगी। पुलिस केंद्र में इसके लिए हर तरह की शारीरिक गतिविधियां होंगी साथ ही साथ खेलकूद को प्रोत्साहित करने का भी फैसला किया गया है। अब देखना होगा बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद कितने पुलिसकर्मी स्मार्ट बन पाते हैं।