ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / bihar / बिहार में मिले 14816 नए कोरोना मरीज, पटना के अलावा 9 और जिलों...

बिहार में मिले 14816 नए कोरोना मरीज, पटना के अलावा 9 और जिलों में स्थिति बेहद खतरनाक

05-May-2021 07:26 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. सूबे में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में एक बार फिर से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. मंगलवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 14 हजार 816 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. 


बुधवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 14 हजार 816 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2420 नए मरीज मिले हैं. राजधानी पटना के अलावा बिहार के 9 और जिलों में 500 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं. वहां भी दिन प्रतिदिन स्थिति ख़राब होती जा रही है. 


राजधानी पटना में मिले 2420 नए मरीजों के अलावा वैशाली में 857, नालंदा में 671, पश्चिमी चंपारण में 655, समस्तीपुर में 635, शेखपुरा में 631, गया में 587, मुजफ्फरपुर में 574, कटिहार में 570 और  सारण में 528 नए संक्रमित मिले हैं. जानकारी मिली है कि पिछले 24 घंटे में 95 हजार 248 लोगों की कोरोना जांच की गई है. 


news image


गौरतलब हो कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने आज से 10 दिनों का पूर्णतः लॉकडाउन का एलान किया है. राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन रहेगा. ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके. सरकार ने अधिकारियों को लॉकडाउन को पूरी सख्‍ती से लागू करने का निर्देश दिया है. 



बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं. लॉकडाउन को कोई हल्के में न ले. मुख्य सचिव ने कहा किलॉकडाउन गंभीरता को सभी समझें. इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करें. इसको देखते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सभी डीएम दिशानिर्देश जारी करें. मुख्य सचिव ने यह भी साफ किया है किसी भी जरूरतमंद को ई-पास लेने में कोई दिक्कत न हो, सुगमता से यह निर्गत हो, इसे सभी डीएम सुनिश्चित करेंगे.


उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने और यदि संभव हो तो शादी को कुछ समय के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है. सीएन ने ट्वीट कर कहा की "कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जनहित में आज से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने जैसा कठिन निर्णय भी लेना पड़ा है. कोरोना से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों से आग्रह है कि शादी-विवाह जैसे खुशी के सामाजिक आयोजन, जिनमें कई जगहों के लोग जुटते हैं, को यदि कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, तो कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। यह आपके परिवार और समाज के हित में होगा."