BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
30-Apr-2024 10:19 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में फिलहाल भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने पहली बार राज्य के कुछ जिलों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों में रेड अलर्ट, 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी दिन गर्म रहने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो मई तक राज्य में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सीवान, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और बांका में लू का ऑरेंज अलर्ट है। इसके साथ ही आईएमडी ने बक्सर, शिवहर, मधेपुरा और सहरसा के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।
इस बीच, मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है। तीन मई से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है। जो दो मई को जम्मू-कश्मीर से टकराएगा। जिसका प्रत्यक्ष रूप से बिहार में भी असर देखने को मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में तीन मई से हवा के रूख में बदलाव होगा, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। तीन से पांच मई के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।