देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
19-Jul-2024 07:10 AM
By First Bihar
PATNA: पिछले दिनों राज्य के करीब सभी हिस्सों में हुई मानसूनी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से मानसून बिहार में कमजोर पड़ गया। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है और सभी आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है और बताया है कि बिहार में एक बार फिर कब मानसून जोर पकड़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 23 जुलाई से मानसून के फिर से जोर पकड़ने की संभावना है और फिर से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है हालांकि, फिलहाल वायुमंडल में आद्रता 60 से 70 फीसद तक बढ़ गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। आद्रता अधिक होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है। तेज धूप के कारण बिहार में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है।
गोपालगंज 40 डिग्री सेल्सियस के साथ गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में सुबह से ही लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होने लग रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है उमस और भी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 जुलाई से राहत मिलने की संभावना है।