ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / bihar / बिहार में कमजोर पड़ा मानसून: अबतक सामान्य से भी कम हुई बारिश, जानिए.....

बिहार में कमजोर पड़ा मानसून: अबतक सामान्य से भी कम हुई बारिश, जानिए.. मौसम का ताजा अपडेट

15-Jul-2024 07:58 AM

By First Bihar

PATNA: पिछले कुछ दिनों हुई लागातार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है, ऐसे में इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है लेकिन वह नाकाफी साबित होगी।


मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो मानसून की ट्रफ रेखा नहीं गुजरने और चक्रवाती परिसंचरण नहीं बनने के कारण इस सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है। 20 जून को बिहार में मानसून की एंट्री हुई थी। मानसून के एक्टिव होने के बाद राज्य के करीब सभी जिलों में अबतक अच्छी बारिश तो हुई है लेकिन वह भी सामान्य से 52 फीसद कम है। अबतक बिहार में जितनी बारिश होनी चाहिए थी उतनी बारिश नहीं हो सकी है।


राजधानी पटना समेत बिहार के 28 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है हालांकि बाकी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। अबतक सबसे कम बारिश सहरसा में जबकि सबसे अधिक बारिश किशनगंज में हुई है। पटना में सामान्य से 31 फीसदी कम बारिश हुई है। पटना मे रविवार की सुबह से बादलों की आवाजाही होती रही, दोपहर के बाद कहीं कहीं हल्की बारिश हुई लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही हैष उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं और एक बार फिर से बारिश का इंतजार कर रहे हैं।