बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...
14-Feb-2023 08:25 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एक बार फिर मौसम का रुख बदला है. राज्य में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है. बीते दो-तीन दिनों से तेज हवाओं ने मौसम बदल दिया है. मंगलवार को भी तेज हवाएं चलेंगी. राज्य के कई इलाकों में तेज पछुआ चलने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम पारा में दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल इसी तरह अभी भी पारा में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
बता दें पटना का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में साढ़े छह डिग्री लुढ़का है. सबसे अधिक न्यूनतम पारे में गिरावट पटना में ही देखी गई. सोमवार देर रात से ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी थी. मौसमविदों के अनुसार मंगलवार से हवा की तेजी में धीरे-धीरे कमी आएगी पर न्यूनतम पारे में गिरावट एक-दो दिन तक देखी जा सकती है.
इसके बाद फिर न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. अगले 48 घंटों में न्यूनतम पारे में दो से पांच डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं. अभी कुछ दिन तक सूबे में पारे में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी.