LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
10-May-2021 08:43 AM
DESK: बिहार में मौसम का मिजाज बदला है। तेज आंधी और बारिश के आसार काफी बढ़ गये है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका मौसम विभाग ने भी जाहिर की है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। प्रदेश में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वज्रपात के कारण रविवार को पांच लोगों की मौत बिहार में हुई है। उत्तर प्रदेश में बने चक्रवात के कारण राज्य में बारिश के आसार काफी बढ़ गए हैं। बिहार के ज्यादातर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका मौसम विभाग ने जाहिर की है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवात बना हुआ है। इसका सीधा असर बिहार पर पड़ रहा है। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन पूर्वी उत्तर प्रदेश से असम तक गुजर रही है। इस ट्रफ लाइन को भारी मात्रा में नमी बंगाल की खाड़ी से मिल रही है, जिसके कारण प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी भाग में आंधी चलने के साथ बारिश हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दरभंगा में 14 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, फारबिसगंज में 12 मिलीमीटर एवं सुपौल में चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हई। वहीं, बिहार, झारखंड एवं पश्चिमी बंगाल से जुड़े इलाके में भी एक चक्रवात बना हुआ है। उससे भी प्रदेश को काफी नमी मिल रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि यह प्री मानसून का दौर है। ऐसे में आंधी आना एवं बारिश होने होना स्वाभाविक है। इस तरह की स्थिति मध्य जून तक बनी रहेगी। प्रदेश में मध्य जून में मानसून आने की उम्मीद है। उसके बाद प्रदेश में मानसून की बरसात प्रारंभ हो जाएगी। इस वर्ष मानसून के दौरान राज्य में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। सामान्यत: प्रदेश में मानसून के दौरान 1000 मिलीमीटर बारिश होती है। अभी से थोड़ी देर पहले मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण के लिए दोबारा अलर्ट जारी किया है।