ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / bihar / बिहार में लू और प्रचंड गर्मी का अलर्ट : अगले चार दिनों तक...

बिहार में लू और प्रचंड गर्मी का अलर्ट : अगले चार दिनों तक और बढ़ेगा पारा, पटना हॉट वेदर जोन घोषित; मौसम विभाग ने जारी कर दी यह सलाह

20-Apr-2024 07:46 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्म पछिया हवा के कारण राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने पटना को हॉट वेदर जोन घोषित करते हुए लू और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पूरे राज्य के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी पटना समेत राज्य के 11 जिलों में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने पटना को हॉट वेदर जोन घोषित करते हुए राज्य के 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से दिनों में तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच चले जाने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं।


मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तक घर में ही रहने की सलाह दी है और गर्म हवा के थपेड़ों से बचने को कहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्म हवा के असर से बचने के लिए ओआरएस, लस्सी, नींबू-पानी, छाछ आदि का अधिक से अधिक सेवन करें।


इससे पहले शुक्रवार को मौसम विभाग ने रडार और सैटेलाइट से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर शनिवार को 13 जिलों में लू चलने की संभावना जताई थी। वहीं, राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से के जिलों में भी दिन काफी गर्म रहने की बात कही थी। मौसम विभाग ने लू और तपिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार 11 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक आंका गया। प्रदेश के कुछ जिलों में तो 23 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।