ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट

Home / bihar / बिहार में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, जब्त की गयी 250 गाड़ियां...

बिहार में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, जब्त की गयी 250 गाड़ियां

23-Mar-2020 09:08 PM

PATNA : बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। बिहार सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने 250 कार-बाइक और ऑटो को जब्त कर लिया है। इस बीच राज्य के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन का उपयोग ना करें, राज्य सरकार द्वारा लागू लॉक डाउन के प्रावधानों का कड़ाई से करें अनुपालन करें।


पटना समेत राज्य में घोषित लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को लॉक डाउन प्रावधानों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पटना समेत तममा जिलों में विशेष अभियान चलाया गया।  इस दौरान राज्यभर में कुल 250 ऑटो, कार एवं दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया एवं वाहनों को जब्त किया गया। इस बीच लॉकडाउन के प्रावधानों को लागू कराने के लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी और पटना के डीएम और एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक की।


संजय कुमार अग्रवाल ने लॉकडाउन के प्रावधानों के अनुपालन के लिए सभी डीएम,एसपी, एसडीओ सभी डीटीओ को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में इसका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं। उन्होनें सभी बस स्टैंड पर निगरानी रखने निर्देश दिया है ताकि वहां से अवैध रूप से बसों का परिचालन ना हो। जो बस मालिक प्रावधानों का उल्लंघन करें उनकी बसों को जप्त करने उनके परमिट रद्द करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


परिवहन सचिव ने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन का उपयोग ना करें तथा राज्य सरकार द्वारा निर्गत लॉक डाउन के प्रावधानों का अनुपालन करें। सड़क पर अनावश्यक वाहन लेकर निकले तो जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन भी जब्त किया जाएगा।