ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / bihar / बिहार में हफ्ते भर के लिए बढ़ेगा लॉकडाउन, जानिए छूट का दायरा कैसे...

बिहार में हफ्ते भर के लिए बढ़ेगा लॉकडाउन, जानिए छूट का दायरा कैसे बढ़ा सकती है सरकार

07-Jun-2021 07:47 AM

PATNA : प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई हो लेकिन फिलहाल इस बात की उम्मीद नहीं दिख रही कि बिहार में लॉकडाउन खत्म हो जायेगा। संक्रमण दर में गिरावट को देखते हुए राज्य सरकार 8 जून के बाद अधिक रियायतों के साथ लॉकडाउन की अवधि एक हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है। राज्य में फिलहाल 8 जून तक लॉकडाउन 4 लागू है। 8 जून के बाद लॉकडाउन में और कितनी रियायतें दी जा सकती हैं इस पर नीतीश सरकार सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग में फैसला करेगी। हालांकि सरकार के पास फिलहाल लॉकडाउन पर फैसला लेने के लिए मंगलवार तक का वक़्त है।


सरकार 9 जून से लॉकडाउन में और छूट दे सकती है। सूत्रों की मानें तो इसके तहत वाहन ई-पास का सिस्टम समाप्त हो सकता है। यानी, निजी गाड़ियों के परिचालन पर रोक नहीं रहेगी। इसके साथ ही दुकानों को 4 बजे तक खोलने की अनुमति दिए जाने का प्रस्ताव है। लेकिन, राज्य के सभी जिलों से मिले फीडबैक में सर्वजनिक स्थलों पर रोक, सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक, धार्मिक व सामाजिक आयोजन पर रोक जारी रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके तहत बड़े मैदान, बड़े पार्क, म्यूजियम, चिडियाघर लाइब्रेरी, स्कूल, कोचिंग आदि बंद रहेंगे। सार्वजनिक वाहनों पर 50 फीसदी यात्री ही सवारी करेंगे। यह आदेश जारी रहेगा। इसके साथ पूरे राज्य में जांच के साथ-साथ टीकाकरण को भी तेज करने का प्रयास होगा ताकि 60 फीसदी से अधिक लोगों को टीका मिलने के बाद पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा सके। 


आपको बता दें कि बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए उसके मुताबिक अब राज्य के सभी 38 जिलों में नए मरीजों की संख्या 100 से कम पाई गई है। 38 में से 23 जिलों में संक्रमण दर 1 फ़ीसदी से नीचे जा पहुंचा है हालांकि पटना में अभी भी संक्रमण की रफ्तार 2.23 फ़ीसदी है। सुपौल में 2.01 फ़ीसदी संक्रमण दर है। रविवार को बिहार में कुल 920 में संक्रमित पाए गए। पटना में सबसे ज्यादा 87 नए मरीजों की पहचान हुई और राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 41 रही है।