Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
09-Sep-2021 07:38 AM
PATNA : बिहार में वायरल बुखार बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। वायरल बुखार के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि अब राज्य सरकार अलर्ट बोर्ड में आ गई है। प्रदेश के अंदर बच्चों में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पतालों और प्राथमिक चिकित्सा अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहे बदलाव को गंभीरता से लेने और उनके इलाज को प्राथमिकता में शामिल करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की तीन टीमों को मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और सीवान भेजा गया है।
राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह के मुताबिक बच्चों के वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, न्यूमोनिया से संबंधित कई मामले अस्पतालों में आए हैं। इसको लेकर सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान मौजूद रहने की हिदायत दी गयी है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गोपालगंज, सीवान, वैशाली और अन्य जिलों में भी बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने से स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट किया गया है।
जांच में सामने आया है कि बच्चे निमोनिया और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मुजफ्फरपुर में भर्ती 30 बच्चों में निमोनिया के लक्षण हैं। सभी बच्चे सामान्य इलाज से ठीक हो रहे हैं। इसके अलावा 75 बच्चे मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। ये बच्चे अलग-अलग बीमारियों की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। इनमें से कुछ बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पीएमसीएच में भर्ती 122 बच्चों में से 13 को ही निमोनिया है। बाकी बच्चे पेट दर्द, टीबी, डिहाइड्रेशन, हेपेटाइटिस, हार्ट और किडनी की समस्या से पीड़ित हैं। एनएमसीएच में 18 बच्चे निमोनिया से प्रभावित हैं।