Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति
05-May-2020 11:59 AM
By Saurav Kumar
SEOHAR : शिवहर से बड़ी खबर सामने आ रही है।शिवहर जिला में जेल प्रशासन की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है शिवहर जेल प्रशासन अपने सिपाहियों को निर्वस्त्र कर उसकी जांच कर रहा है पुलिस वर्दी में जेल ड्यूटी के अंदर प्रवेश कर रहे सिपाहियों का पैंट अंडर गारमेंट सहित उसके सारे कपड़े उतरवाए जा रहे हैं।
जेल प्रशासन का मानना है कि जो सिपाही जेल के अंदर ड्यूटी करने जाते हैं वह कैदियों के लिए कई आपत्तिजनक सामान जैसे मोबाइल गांजा तक पहुंचाते हैं जिसके बाद शिवहर जेल प्रशासन ने अपने ही विभाग के सिपाहियों की कपड़े उतरवाकर उसकी जांच शुरू कर दी है। सिपाहियों को पूरी तरह नंगा करके जांच उपरांत सिपाहियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
वीडियो में जो वॉइस सामने आ रहा है उससे यह लग रहा है कि शिवहर के जेलर साहब का यह आदेश है कि सिपाहियों के कपड़े उतरवाकर उसकी तलाशी ली जाए। इस दौरान पुलिस की टोपी जिसको सम्मान का स्थान मिलना चाहिए उसको भी जमीन पर रखवा दिया जा रहा है। पुलिस की वर्दी ही दूसरे पुलिसवालों के वर्दी को तार-तार कर रही है। एक पुलिस वाला ही दूसरे पुलिस वाले को नंगा करने पर उतारू है। अब देखने की यह बात है कि जेल के बड़े अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
जेल से ये वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि प्रशासन अभी पूरे मुद्दे पर मौन है। लेकिन जिस तरह का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार जेल प्रशासन का सामने आया है। जब जेल प्रशासन अपने कारिदों के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकता है तो जेल के अंदर रहने वाले कैदियों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा। सवालिया निशान खड़ा करता है।