ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / Bihar News: बिहार में ईंट-भट्ठा संचालक पर होगा बड़ा एक्शन, सरकार ने...

Bihar News: बिहार में ईंट-भट्ठा संचालक पर होगा बड़ा एक्शन, सरकार ने जारी किया निर्देश; बचने के लिए पूरा करना होगा यह जरूरी काम

11-Dec-2024 09:58 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में ईंट-भट्ठों संचालक के लिए यह काफी काम की खबर है। अब ईंट-भट्ठों की अनियमितताओं को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि कई ईंट-भट्ठों ने न तो समय पर टैक्स जमा किया है और न ही उनके पास इन्हें स्थापित करने और संचालित करने की आवश्यक अनुमति (सीटीई और सीटीओ) है। अब  ऐसे भट्ठों को चिन्हित कर बंद करने के आदेश दिए गए हैं।


वहीं, इसके जांच के लिए खान एवं भू-तत्व विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण को कहा गया है। इसके साथ ही बकाया राशि की वसूली, और राजस्व संग्रह का लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल , बिहार में साढ़े छह हजार से अधिक ईंट-भट्ठे संचालित हैं, जिनमें से कई पर अनियमितताओं के आरोप हैं।


बिहार सरकार ने ऐसे भट्ठों को चिह्नित कर उन्हें बंद करने के निर्देश दिए हैं, विशेष रूप से उन भट्ठों को जो बिना सीटीई (कंसेंट टू स्टैब्लिस्ट) और सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) अनुमति के संचालित हो रहे हैं। विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, बकाया राशि की वसूली, और राजस्व संग्रह के लक्ष्यों को निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, समीक्षा बैठक में यह भी चर्चा की गई कि बिहार में लगभग 6,500 से अधिक ईंट-भट्ठे संचालित हैं, जिनमें से कई पर अनियमितताएं पाई गई हैं। इसके अलावा, विभाग ने नवंबर के महीने में 175 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 309.85 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है, जिसमें पटना अंचल सबसे आगे रहा।


इधर, खनिज विकास पदाधिकारियों ने बताया कि वित्तीय लक्ष्य के मुकाबले इस दफे ज्यादा राजस्व संग्रह किया, जिसमें पटना अंचल सबसे ऊपर रहा, जहां 186.74 करोड़ का राजस्व संग्रह हुआ। अन्य अंचलों में भी विभिन्न स्तरों पर अच्छा राजस्व संग्रह हुआ है, जैसे मगध अंचल ने 64.07 करोड़, और मुंगेर अंचल ने 15.30 करोड़ का संग्रह किया।