ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / बिहार में फिर से एक्टिव हो सकता है मानसून, बारिश को लेकर मौसम...

बिहार में फिर से एक्टिव हो सकता है मानसून, बारिश को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट

10-Sep-2024 08:17 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर से मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। आगामी 13 सितंबर से बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है ऐसे में यह खबर उन्हें राहत देने वाली है।


दऱअसल, बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद बारिश थम गई है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में एक बार फिर से मानसून के एक्टिव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 13 सितंबर से मानसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून टर्फ राजस्थान, उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है। जिससे बिहार के दक्षिणी इलाकों में बारिश की संभावना है। 12 सितंबर के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। 13 सितंबर को दक्षिण और उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है जिसके कारण बारिश का दौर थम गया है।