Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
05-May-2022 09:08 AM
HAJIPUR : बिहार में एक ऐसी शादी देखने को मिली है जो वाकई बेमिसाल है। आप भी शादी की पूरी दास्तां को जानेंगे तो खुद को यह कहने से रोक नहीं पाएंगे कि ऐसा न कभी पहले सुना.. ना देखा। खबर हाजीपुर से है, यहां मानवीय संवेदना हो को समेटे एक सच्ची कहानी देखने को मिली है। दरअसल हाजीपुर सदर अस्पताल में काम करने वाले एक स्वास्थ्यकर्मी मनिंद्र सिंह की शादी कुछ ऐसे हुई कि हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।
हाजीपुर सदर अस्पताल में ओटी असिस्टेंट का काम करने वाले मनिंद्र सिंह ने अस्पताल में इलाज कराने आई। एक महिला मरीज से जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया। दरअसल 60 साल की महिला मनिका हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट हुई थी। बिदुपुर की रहने वाली मनिका 18 अप्रैल को बर्न इंजुरी के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। इलाज के दौरान ओटी असिस्टेंट मनिंद्र सिंह ने इस महिला मरीज की खूब देखभाल की। महिला मरीज की स्थिति अच्छी नहीं थी और उसे बस एक बात की ही चिंता सताए जा रही थी कि अगर वह इस दुनिया को छोड़ गई तो कुंवारी बेटी का क्या होगा। इलाज के दौरान मनिंद्र के बर्ताव को देखकर मनिका बार-बार यही कहती थी कि काश मेरा दामाद तुम्हारे जैसा होता।
इलाज के दौरान मनिका मनिंद्र के इतने करीब आ गई कि उससे यह भी पूछ लिया कि वह शादीशुदा है या नहीं? अपने निधन से पहले मनिका ने यह इच्छा जताई कि वह उसकी बेटी से शादी कर ले। मनिका को पांच बेटियां और एक बेटा है सबसे छोटी बेटी प्रीति से शादी की बात मनिका ने मनिंद्र से की थी। इलाज के दौरान ही मनिका की हालत बिगड़ने लगी तो उसने मनिंद्र को प्रीति से शादी करने के लिए कहा। 2 मई को मनिंद्र ने प्रीति से शादी कर ली। हाजीपुर के स्थानीय पातालेश्वर नाथ मंदिर में दोनों की शादी हुई और शादी के 2 दिन बाद 4 मई को प्रीति की मां मनिका का निधन हो गया। अपने मरीज के साथ मानवीय संवेदनाओं के कारण मनिंद्र ने जो पहल की उसकी चर्चा चारों तरफ है।