VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
15-Aug-2020 07:05 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण 15 और व्यक्ति की मौत हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो गई है.
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो गई है. शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 3536 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,01,906 हो गया है.
पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,13,498 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1612250 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 68675 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 67.39 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 36,237 एक्टिव केस मौजूद हैं.
शनिवार को पटना में सर्वाधिक 497 संक्रमित मिले हैं. बेगूसराय में 139, पूर्वी चंपारण में 157,गया में 138, कटिहार में 151, मधेपुरा में 122, मधुबनी में 187, मुजफ्फरपुर में 166, पूर्णिया में 152, सहरसा में 115, सारण में 100, सीतामढ़ी में 138 और पश्चिमी चंपारण में 141 नए मरीज मिले हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अररिया में 72, अरवल में 20, औरंगाबाद में 62, भागलपुर में 54, भोजपुर में 71, बक्सर में 85, दरभंगा में 69, गोपालगंज में 46, जमुई में 9, जहानाबाद में 89, कैमूर में 43, खगड़िया में 45, किशनगंज में 40, लखीसराय में 40, मुंगेर में 56, नालंदा में 71, नवादा में 38, रोहतास में 73, समस्तीपुर में 52, शेखपुरा में 66, शिवहर में 12, सीवान में 64, सुपौल में 69 और वैशाली में 51 नए कोरोना मरीज मिले हैं.

