ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / bihar / बिहार में कोरोना से 105 लोगों की मौत, 14794 नए मरीज मिले, एक्टिव...

बिहार में कोरोना से 105 लोगों की मौत, 14794 नए मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 1.10 लाख के पार

04-May-2021 08:30 PM

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा. राज्य में एक बार फिर से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. मंगलवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 14 हजार 794 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जबकि 105 लोगों ने दम तोड़ दिया है. राजधानी पटना के अलावा नालंदा, पश्चिमी चंपारण और वैशाली में भी स्थिति ख़राब होती हुई नजर आ रही है.


मंगलवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 14 हजार 794 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2681 नए मरीज मिले हैं. राजधानी पटना के अलावा बिहार के 6 अन्य जिलों में 500 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं. गया में 767, वैशाली में 637, नालंदा में 618, जमुई में 538, औरंगाबाद में 534, पश्चिमी चंपारण में 516 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है. बताया जा रहा है कि सूबे में पिछले 24 घंटे में 94 हजार 891 सैंपल की कोरोना जांच की गई है.


इसके अलावा अररिया में 187, अरवल में 145, बांका में 112, बेगूसराय में 462, भागलपुर में 417, भोजपुर में 201, बक्सर में 132, दरभंगा में 290, पूर्वी चंपारण में 232, गोपालगंज में 391, कैमूर में 106, कटिहार में 245, खगड़िया में 321,किशनगंज में 164, लखीसराय में 103, मधेपुरा में 299, मधुबनी में 411, मुंगेर में 170, मुजफ्फरपुर में 461, नवादा में 287, पूर्णिया में 371, रोहतास में 223, समस्तीपुर में 498, सारण में 457, शेखपुरा में 328, शिवहर में 178,सीतामढ़ी में 166, सीवान में 348 और सुपौल में 323 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.


news image


बिहार में एक दिन में रिकार्ड 105 लोगों की मौत हुई है. राजधानी पटना में अब तक सबसे ज्यादा 845 लोगों की मौत हुई है. जबकि भागलपुर में 208, मुजफ्फरपुर में 167, गया में 135, नालंदा में 129, दरभंगा में 110 और पश्चिम चंपारण में 104 लोगों की मौत हुई है. बिहार में अब तक कुल 2926 लोगों की मौत हो चुकी है.


बिहार सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे में हुए 94 हजार 891 टेस्ट में कुल 14 हजार 794 नए कोरोना मरीज मिले. इसके साथ ही सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 10 हजार 430 हो गई है. राज्य में अब तक कुल 4 लाख 10 हजार 484 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके कारण ठीक होने वाले कोरोना मरीजों का रिकवरी औसत गिरकर 78.36 % हो गया है.