तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
09-Jan-2022 08:03 AM
PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है.
इस दौरान सड़क से लेकर अस्पताल, दुकान और जेल तक की छानबीन होगी. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का सही से पालन हो रहा है या नहीं. जिस तरह से प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसके लिए यह जरूरी भी है.
आज रविवार से चलने वाले इस अभियान को लेकर सभी जिलों की सड़कों, दुकानों, वाहनों, अस्पतालों, पुलिस लाइन और जेलों में कोविड अनुकूल व्यवहार की जांच होगी। खासकर मास्क पहनने को लेकर विशेष जांच करने को कहा गया है. इसके अलावा कोविड अनुकूल व्यवहार को लेकर भी जांच की जाएगी. अभियान के दौरान कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा.

गृह विभाग ने विशेष अभियान को लेकर सभी जिलों के डीएम, एसपी को स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों का दल गठित कर कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है. गाइडलाइन के निर्देश के अनुपालन को लेकर सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, रेंज आईजी व डीआईजी आदि को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है.