ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / bihar / बिहार में कॉलेज शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य, केंद्र के निर्देश राज्य सरकार...

बिहार में कॉलेज शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य, केंद्र के निर्देश राज्य सरकार ने सभी कुलपतियों को भेजा फरमान

11-Jan-2023 07:09 AM

PATNA : बिहार में अब कॉलेज शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। सभी कॉलेज शिक्षकों को 36 घंटे का ट्रेनिंग लेना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह ट्रेनिंग लेनी जरूरी होगी। इस बाबत राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी कुलपतियों को फरमान जारी किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी कुलपतियों से कहा है कि वे नेप-2020 के तहत चलाए जा रहे इस प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में सभी शिक्षकों को भाग लेने के लिए निर्देशित करें। नैक के नोडल पदाधिकारी एनके अग्रवाल को इसके समन्वय की जिम्मेवारी दी गयी है। अपने लेटर में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर 15 अगस्त 2022 से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अब बिहार में इस योजना पर काम हो रहा है।


आपको बता दें कि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकार को इस बाबत लेटर भेजा था। मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य सरकार को भेजे लेटर में इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताया था। शिक्षा मंत्रालय के सचिव के. संजय मूर्ति के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानक के अनुरूप काफी शोध, अध्ययन और अनुसंधान के बाद इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को तैयार किया गया है। इग्नू ने इस कोर्स को विकसित किया है। इसमें 36 घंटे में अध्ययन-अध्यापन का शेड्यूल तैयार है। 


यह कोर्स बेहद मॉर्डन पैटर्न पर डेवलप किया गया है। इसमें कॉलेज शिक्षकों को उनके अध्यापन के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यही नहीं, दुनिया में जो कुछ नया चल रहा है, उसकी भी जानकारी दी जाएगी। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का मूल मकसद यही है कि कॉलेज शिक्षक अपने छात्र-छात्राओं को बेहतर ढंग से पढ़ा सकें और उन्हें मौजूदा परिवेश के लिए तैयार कर सकें।