ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / बिहार में सिगरेट के लिए संग्राम: कॉलेज में छात्र की बेरहमी से पिटाई,...

बिहार में सिगरेट के लिए संग्राम: कॉलेज में छात्र की बेरहमी से पिटाई, वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

11-May-2023 03:47 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: हाजीपुर में इन दिनों एक 42 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कॉलेज परिसर में 3 दबंग छात्रों के द्वारा एक छात्र की पिटाई बेरहमी से की जा रही है। वायरल वीडियो हाजीपुर सुखदेव मुखलाल इंटरमीडिएट महाविद्यालय की है। जहां 3 दबंग छात्र के द्वारा एक छात्र को पहले लात घुसो से पिटाई की गई, उससे भी मन नही भरा तो दबंग छात्रों ने उसको बेल्ट से पिटाई कर दिया और पिटाई किए जाने का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया गया है।


घायल छात्र जदुआ गांव निवासी अखिलेश सिंह का पुत्र अनुराग कुमार है जो बीते 9 मई को सुखदेव मुखलाल कॉलेज में एग्जाम देने गया था। घायल छात्र अनुराग ने बताया कि BA पार्ट वन का एग्जाम चल रहा था। जिसको लेकर 9 मई को एग्जाम देने गया था। इसी दौरान उसके बगल में कुछ छात्र बैठे हुए थे, जो सिगरेट पी रहा था। सिगरेट की धुंआ अलग फेंकने को लेकर इसने विरोध किया तो उन सभी ने छात्र के साथ गाली गलौज किया। जब गाली गलौज करने की शिकायत अनुराग ने शिक्षक से की तो सभी छात्रों ने मिलकर अनुराग को लात घूसों से जमकर पिटाई कर दिया। इतना ही नहीं तीनों दबंग छात्र ने वीडियो बनाते हुए उसको बेल्ट बेरहमी से पिटाई कर दिया। और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। पीड़ित छात्र ने कहा जब शिक्षक बचाने गए तो तीनों के द्वारा ताबड़तोड़ बेल्ट चलाया जा रहा था, शिक्षक छोड़कर सभी घटना के तमाशबीन बने थे।


पिटाई से घायल हुए छात्र के पिता अखिलेश सिंह ने कहा कि घटना को लेकर अपने पूत्र के साथ नगर थाने पर गए थे लेकिन थानेदार के द्वारा आवेदन नहीं ली गई है। थानेदार साहब सभी आरोपी की नाम मांग रहे थे। जबकि किसी भी आरोपी छात्र को वे नहीं पहचानते हैं। कॉलेज में पढ़ाई नही होने के कारण पीड़ित छात्र भी तीनों को नहीं पहचानता है।


हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर नगर थाने के पुलिस अनजान बनी है। इस संबंध में  नगर थाना अध्यक्ष  सुबोध कुमार सिंह से वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मांगा तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के संबंध में मुझे कुछ जानकारी प्राप्त नहीं है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।