ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / bihar / ब्लैक फंगस के मरीजों के एडमिट होने का सिलसिला जारी, पटना में 2...

ब्लैक फंगस के मरीजों के एडमिट होने का सिलसिला जारी, पटना में 2 नए मरीजों की गई जान

04-Jun-2021 07:27 AM

PATNA : ब्लैक फंगस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन थोड़ी राहत की खबर यह है कि अस्पतालों के ओपीडी में ब्लैक फंगस के पीड़ित मरीजों की संख्या में पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह से कमी आयी है। जबकि अस्पताल में एडमिट मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 26 मई से दो जून के बीच ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या की तुलना से यह बात साफ तौर पर समझी जा सकती है।  ल


अगर आंकड़ों की बात करें तो 26 मई को पीएमसीएच में 2, आईजीआईएमएस में 68 और एम्स में 52 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती थे। उस समय भर्ती कुल मरीजों की संख्या 122 थी। वहीं एम्स ओपीडी में उस दिन 62, आईजीआईएमएस में 30 और पीएमसीएच में छह मरीज पहुंचे थे। इस हफ्ते मंगलवार को एम्स ओपीडी में 25, आईजीआईएमएस में 22 और पीएमसीएच में 12 संदिग्ध संक्रमित आए थे। उनमें सात एम्स में, पांच पीएमसीएच में और चार आईजीआईएमएस में भर्ती हुए। मंगलवार को इन तीनों अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 231 थी। इनमें आईजीआईएमएस में 110, एम्स में 97 और पीएमसीएच में 24 थी। 


पटना में गुरुवार को 17 नए ब्लैक फंगस के मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए। इनमें से 7 आईजीआईएमएस में, 7 एम्स में और 3 पीएमसीएच में भर्ती हुए। आईजीआईएमएस में दो मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई। आईजीआईएमएस का 100 बेड और एम्स का 75 बेड का फंगस वार्ड अब मरीजों से पूरी तरह से फुल है। एम्स में ईएनटी विभाग की अध्यक्ष डॉ. क्रांति भवना ने बताया कि ब्लैक फंगस के लगभग 23 मरीज कोरोना से भी संक्रमित हैं। पीएमसीएच में गुरुवार को छह गंभीर मरीजों को एम्स और आईजीआईएमएस के लिए रेफर किया गया।