BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
06-Feb-2024 06:50 AM
By First Bihar
PATNA: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर उत्तर भारत के मौसम पर दिख रहा है और तेज पछुआ हवाओं का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों वर्फबारी और बारिश की वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के अलग अलग इलाकों में हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने की संभावना है। जिसके कारण सुबह के वक्त ठंड फिर बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने 6 फरवरी को बिहार, झारखंड समेत पूर्वोतत्र भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।उत्तर भारत में फिलहाल तेज पछुआ हवाएं चलेंगी और ठंड अभी जारी रहेगी। पटना सहित राज्यभर में मंगलवार से तीन दिनों तक पछुआ हवा जोर पकड़ेगा, जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के क्रमिक गिरावट आने का पूर्वानुमान है। जिसके कारण लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास होगा।
बारिश के बाद मौसम साफ होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है हालांकि शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगा।सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण दिन में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सोमवार को राजधानी सहित 24 जिलों में बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।