Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
13-May-2021 07:14 AM
JAHANABAD : अगर चलती ट्रेन पर कोई बडा गिर जाये तो समझिये क्या हो सकता है. बिहार में बुधवार की शाम ऐसा ही हादसा हुआ. बुधवार की शाम आंधी आयी तो सवारी गाडी पर बड़ा पेड़ टूट कर गिर गया. वो तो चालक ने होशियारी दिखायी वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था.
पटना-गया लाइन पर हुआ हादसा
बुधवार की शाम ये हादसा पटना-गया रेल खंड पर हुआ. जहानाबाद से पटना की ओऱ कनौदी गांव के पास ट्रेन पर पेड़ गिर पड़ा. स्टेशन प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 03270 नंबर की सवारी गाडी दोपहर बाद जहानाबाद से पटना के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन थोडी दूर ही आगे गयी थी कि तेज आंधी पानी आ गया. ट्रेन जैसे ही कनौदी गांव के पास पहुंची कि एक पेड़ अपनी ज़ड से उख़ड़ा औऱ ट्रेन पर ही आ गिरा.
चालक की सूझबूझ से टला हादसा
चलती ट्रेन पर पेड गिरने के बावजूद कोई बड़ी घटना नहीं हुई. किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई. इसके पीछे चालक की सूझबूझ की भूमिका है. वैसे भी ट्रेन जहानाबाद से तुरंत खुली थी. उसने ठीक से रफ्तार नहीं पकड़ी थी लिहाजा स्पीड स्लो था. जैसे ही पेड़ ट्रेन पर गिरा वैसे ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. ऐसे में जानमाल की क्षति नहीं हुई. वैसे इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने औऱ पेड़ के ट्रेन पर गिरने की आवाज से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. ट्रेन के रूकते ही यात्री कूद कर बाहर आने लगे. हालांकि सब सुरक्षित थे.
दो घंटे तक बाधित रहा परिचालन
इस बीच ट्रेन चालक ने वायरलेस से घटना की जानकारी जहानाबाद रेलवे स्टेशन को दी. सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया. तत्काल रेलवे ट्रैक के इंजीनियर औऱ मजदूरों को घटना स्थल पर रवाना किया गया. रेलवे की टीम ने पेड़ को काट कर ट्रेन से अलग किया औऱ फिर उसे पटरी से हटाया. इस काम को पूरा करने में लगभग दो घंटे लगे. तब तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. दो घंटे बाद उसी ट्रेन को पटना के लिए रवाना कर दिया गया. रेलवे इंजीनियर ने बताया कि ट्रेन की गति कम रहने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ. अगर ट्रेन की रफ्तार तेज रहती तो बडी घटना हो सकती थी.