पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
12-Aug-2020 07:07 PM
PATNA : बिहार में अब निजी अस्पतालों के अंदर काम करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को 50 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा. इसका लाभ उन निजी अस्पतालों में मिलेगा, जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है. वहां केडॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने खुद इसकी घोषणा की है.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत से 50 लाख की बीमा का लाभ प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे डॉक्टरों और कोविड-19 ओं का उपचार कर रहे अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी मिलेगा. मंगल पांडे ने कहा है कि इस योजना का लाभ उन प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और उन कर्मियों को मिलेगा, जिनकी असामयिक मृत्यु कोविड-19 ओं के उपचार के दौरान होगी.
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरूआत सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मियों के लिए की थी लेकिन अब इसे निजी क्षेत्र तक ले जाया जा रहा है. बिहार में कई प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के मरीजों का इलाज हो रहा है. लिहाजा इससे जोखिम को देखते हुए अब बिहार सरकार ने इसके दायरे में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को लाने का फैसला किया है.