ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / बिहार में ‘टीका एक्सप्रेस’ की शुरुआत, 45+ के लोगों को दी जाएगी वैक्सीन...

बिहार में ‘टीका एक्सप्रेस’ की शुरुआत, 45+ के लोगों को दी जाएगी वैक्सीन

23-May-2021 07:55 AM

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस को हारने के लिए टीकाकरण अभियान जोरों शोरों से चल रहा है. अब नीतीश सरकार ने चलंत टीकाकरण केंद्र चलाने का फैसला किया है. इसके लिए ‘टीका एक्सप्रेस’ की शुरुआत होगी. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को टीका एक्सप्रेस शुरू करने का निर्देश दिया है. उन्होंने निर्देश में कहा कि टीका एक्सप्रेस सुदूर ग्रामीण इलाकों तक जाएगा और लोगों को कोरोना का टीका लगाएगा. उन्होंने इस चलंत टीका केंद्र के माध्यम से 45 से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण करने का निर्देश दिया है. 


बता दें कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के 700 वाहन ‘टीका एक्सप्रेस’ के रूप में चलेंगे. इसमें एएनएम और फार्मासिस्ट की टीम रहेगी. एएनएम टीका देंगी, जबकि फार्मासिस्ट निबंधन इत्यादि का कार्य करेंगे. 45 से अधिक उम्र वालों का ऑन स्पॉट ( टीकाकरण स्थल पर ही) निबंधन किया जाएगा. टीका एक्सप्रेस शुरू होने के बाद लोगों को वैक्सीन लेने के लिए सरकारी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा. टीका एक्सप्रेस में लोगों नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा. 


जानकारी हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्सग के माध्यम से कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए चलंत वैन को रवाना किया. उन्होंने कहा कि इस वैन के माध्यम से एक दिन एक हजार लोगों की जांच हो सकेगी. खासकर राज्य के ग्रामीण इलाकों में जांच में काफी मदद मिलेगी. जांच के बाद 24 घंटे के अंदर लोगों को रिपोर्ट भी दे दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस महीने के अंत तक चार और चलंत वैन की सेवा शुरू की जाएगी.