पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
18-Feb-2021 07:28 AM
PATNA : कोरोना महामारी के कारण साल 2020 के मार्च महीने से बंद किए गए स्कूल अब चरणबद्ध तरीके से खोले जा रहे हैं। अब तक छठी क्लास से ऊपर तक के स्कूल कोरोना गाइडलाइन के साथ खोले जा चुके हैं लेकिन जूनियर क्लासेज अब तक बंद है। लेकिन शिक्षा विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि मार्च महीने के पहले हफ्ते से प्राथमिक स्कूल की सभी कक्षाएं चालू की जा सकती हैं।
साल की शुरुआत में सबसे पहले क्लास 9 से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं खोली गई। 4 जनवरी से इसकी शुरुआत हुई। राज्य में सभी कोचिंग संस्थान, उच्च शिक्षण संस्थानों को खोला गया। इसके बाद दूसरे चरण में 8 फरवरी से क्लास 6 से लेकर 8 तक के बच्चों के लिए कक्षाएं शुरू हो गई और अब सभी सरकारी और निजी स्कूलों में क्लास 1 से लेकर 5 तक की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।
माना जा रहा है कि स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को खोलने के पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी राज्य आपदा समूह की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय होगा। शिक्षा विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि मांस में प्राथमिक स्कूल की सभी कक्षाएं चालू करने की तैयारी है। कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला भी जारी है और ऐसे में सरकार चाहती है कि 10 माह से बंद स्कूलों को अब धीरे-धीरे खोला जाए। सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण जूनियर क्लासेज को खोलने का काम है लेकिन सरकार का मकसद है कि अगले सत्र से पढ़ाई सुचारू तरीके से चालू हो पाए इसके लिए स्कूलों को खोला जाए।