बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप
16-Aug-2021 07:00 AM
PATNA : कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद आज पहली बार क्लास वन से लेकर आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खुल रहे हैं। 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोलने का आदेश सरकार ने दिया है हालांकि महामारी का डर ऐसा है कि कई स्कूल अभी यह जोखिम भरा कदम नहीं उठाना चाहते। यही वजह है कि कुछ स्कूलों ने सितंबर के पहले हफ्ते में क्लास से शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में आज से ज्यादातर स्कूल खुल जाएंगे। सरकार ने पहले ही नौवीं और दसवीं तक के स्कूलों को खोल दिया है।
पटना के उन इलाकों में फिलहाल सरकारी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है जो बाढ़ प्रभावित हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकारी स्कूल नहीं खुलेंगे। प्राइवेट स्कूलों को भी ऐसे मत भूलना मुमकिन नहीं होगा। एसोसिएशन ऑफ पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ सीबी सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार के आदेश के बाद ज्यादातर स्कूलों ने क्लास 1 से लेकर 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी थी। पटना के डॉन बॉस्को एकेडमी ने प्राइमरी की कक्षाएं फिलहाल नहीं शुरू होंगी जबकि बी डी पब्लिक स्कूल में आज से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस स्कूल में बच्चों का भी परिचालन शुरू करने का फैसला किया है।
आपको याद दिला दें कि बिहार में कोरोना महामारी के कारण लंबे अरसे से स्कूल बंद पड़े हुए थे। सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने का फैसला किया। पहले एक 11वीं और 12वीं की क्लास शुरू की गई। उसके बाद नवमी-दसवीं और अब क्लास 1 से लेकर 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल खोला जा रहा है। स्कूलों को पूरी तरह से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा। बच्चों को अल्टरनेट डे पर ही स्कूल बुलाने की इजाजत दी गई है ताकि 50 फ़ीसदी उपस्थिति ही क्लासों में रखी जा सके।